फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार रहें थांबेदार, जल्द होगा आंदोलन : बाबा हरिकिशन

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव लिसाढ में आयोजित बैठक में भाग लेते गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक व ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कृषि कानूनों के विरोध में खाप चौधरियों ने बड़ौत में मोर्चा खोल रखा है। बड़ौत धरने में शामिल होने के बाद वापस आए गठवाला खाप के थांबेदारों ने एक बार फिर बैठक की। गांव लिसाढ़ में खाप चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक के आवास पर हुई बैठक में तय किया गया कि सभी थांबेदार गांवों में जनसंपर्क करें और आंदोलन के लिए तैयार करें। किसी भी दिन आंदोलन में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक के आवास पर रविवार को खाप के थांबेदार व अन्य लोग पहुंचे। बाबा हरिकिशन मलिक के पुत्र राजेंद्र मलिक ने बताया कि सभी थांबेदारों से कहा गया है कि आगामी दो दिनों तक अपने क्षेत्र में आंदोलन के लिए लोगों को जोड़ें। आंदोलन को लेकर अपनी तैयारी पूरी रखें। इसके बाद बैठक कर आंदोलन में शामिल होने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में चौधरी नेपाल सिंह, प्रधान फेरू सिंह, पप्पू प्रधान भारसी, बिजेंद्र कुरमाली, जगवीर फौजी कुरमाली, भारतवीर कुड़ाना, चौधरी राजवीर सिंह कुड़ाना आदि मौजूद रहे। उधर, दिल्ली सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन में जिले के किसान जमे हुए हैं। किसान नेता राजन जावला ने फोन पर बताया कि वह अपने साथियों के साथ आंदोलन में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें