शामली वीवी इन्टर कॉलिज में आयोजित माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक
- फोटो : SHAMLI
संघर्ष के लिए तैयार रहें शिक्षक
शामली। शिक्षक विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि शिक्षक संघर्ष के लिए तैयार रहें। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग की धारा 21 में संशोधन कर उसमें धारा 18 जोड़े जाने के विरोध में 21 जनवरी को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा।
सोमवार को वीवी इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के एक दिवसीय शिक्षक सम्मेलन एवं संगोष्ठी में मुख्य अतिथि शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षकों के हितों पर बड़ा कुठाराघात किया जा रहा है। शिक्षकों को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग की धारा 21 में संशोधन कर उसमें धारा 18 जोड़ा जाना शिक्षकों के साथ एक धोखा है। संगोष्ठी में संगठन के उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हेम सिंह पुंडीर ने कहा कि सरकार ने 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों का जीवन असुरक्षित कर दिया है। बागपत के शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पदोन्नति तथा स्थानांतरण की व्यवस्था खत्म करने जा रही है। संचालन जिला मंत्री परमिंदर कुमार ने किया। इस अवसर पर मंडलीय अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, मंत्री हरिपाल, मनोज शर्मा, आरपी शुक्ला, महेश चंद शर्मा, महेश गुप्ता, दीपाली गर्ग, रजनी, पारुल वर्मा, नरेश पाल तोमर, सहदेव सिंह, सुधीर राणा, मारूफ खान, आमिर खान, देवराज सिंह, समेत हजारों की संख्या में शिक्षक उपस्थित थे। विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश शर्मा ने वीवी इंटर कॉलेज में महिला विंग का उद्घाटन किया।