शामली। गांव सिंभालका स्थित होली चाइल्ड क्रिकेट एकेडमी में आयोजित मैच होली चाइल्ड और बीसीसी इलेवन की टीम के बीच हुआ। यह मैच बीसीसी इलेवन की टीम ने 140 रन से जीत लिया।
पहले टॉस जीतकर बीसीसी इलेवन की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 31 ओवर में ऑल आउट होकर 212 रन का लक्ष्य खड़ा किया। सबसे अधिक रन फरहान ने 81 गेंद में 117 रन और फैजल ने 34 में 70 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्नव ने पांच ओवर में 16 रन देकर पांच विकेट चटकाए। विराज ने भी तीन ओवर में 11 रन देकर चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी होली चाइल्ड की टीम 19 ओवर में ही ऑल आउट होकर 72 रन पर ही सिमटते हुए 140 रन के बड़े स्कोर से हार का सामना करना पड़ा। प्लेयर ऑफ दा प्लेयर फरहान को मिला। सबसे अच्छे गेंदबाज अर्नव रहे।