फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डुबकी लगाई

Tue, 05 Jul 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या पर स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या पर कैराना- बिड़ौली में मोक्षदायिनी,  पापनाशिनी यमुना नदी में हरियाणा और वेस्ट यूपी के जिलों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। यमुना तट पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करने के बाद ब्राह्मणों को दान दक्षिणा भेंट कर पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन


सोमवती अमावस्या के अवसर पर सुबह पांच बजे से ही वेस्ट यूपी के कैराना, बिडौली और हरियाणा के पानीपत, करनाल जिलों से श्रद्धालुओं का यमुना तट पर पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान करने के बाद मंदिरों में विशेष  पूजा-अर्चना  करते हुए
भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देकर मनोकामना मांगी ।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए  यमुना पुल पर पुलिस बल एवं गोताखोर तैनात किए थे, उधर बिड़ौली यमुना नदी में करनाल से आए श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।  यमुना में शाम तक भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें