-थानाभवन पुलिस के हाथ लगी सफलता, नोजली गांव के व्यक्ति ने दर्ज कराया था मामला
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। पांच लाख की राशि का गबन करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे पीएनबी बैंक के मैनेजर अनिल सोनकर को मेरठ के टीपी नगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पूर्व में भी गबन के आरोप लग चुके हैं।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि 4 मई को थानाभवन के नोजली गांव के रहने वाले विजय प्रताप सिंह ने पीएनबी बैंक के मैनेजर मेरठ के टीपी नगर निवासी अनिल सोनकर को बैंक लोन चुकाने के लिए पांच लाख 50 हजार रुपये की धनराशि दी थी। आरोप है कि मैनेजर ने राशि को जमा नहीं किया। रुपयों का गबन कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने गबन कर रुपये खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी मैनेजर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना और उनकी टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है।
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद