संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा-11 की छात्रा को दो सहपाठी बहला-फुसलाकर शामली के होटल में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो और फोटो खींच लिए। पीड़िता की मां ने दोनों आरोपियों के खिलाफ झिंझाना थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
छात्रा की मां ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री क्षेत्र के एक कॉलेज में कक्षा-11 की छात्रा है। वह रोज की तरह बृहस्पतिवार को घर से कॉलेज गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची। परिजन ढूंढने के लिए तो छात्रा सड़क किनारे रोती हुई मिली। पूछताछ में पीड़िता ने गांव के दो सहपाठियों पर बहला-फुसलाकर शामली के एक होटल में ले जाकर अश्लील वीडियो और फोटो बनाने के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी राम सेवक गौतम का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मोईन का फाइल फोटो
मोईन का फाइल फोटो
मोईन का फाइल फोटो