शामली। सड़क दुर्घटना में अपने ड्राइवर की मौत पर पूर्व सांसद मो. अजहरुद्दीन शनिवार को कस्बा बनत पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर हादसे पर संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सुभाष नगर निवासी जान मोहम्मद पुत्र सद्दीक पिछले करीब दस वर्षों से मोहम्मद अजहरुद्दीन की गाड़ी पर ड्राइवर था। करीब तीन माह पूर्व दिल्ली से लौटते समय जान मोहम्मद की कैराना रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी।उन्होंने पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा भी दिया। ड्राइवर के भाई को भी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।