फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बकरीद आज, 220 ईदगाह-मस्जिदों में होगी नमाज, 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, जिले को पांच जोन, 14 सेक्टर में बांटकर अधिकारियों की लगाई ड्यूटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में बकरीद का पर्व बृहस्पतिवार का मनाया जाएगा। जिले में 73 ईदगाह और 147 प्रमुख मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। त्योहार पर शांति एवं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।
जिले में बकरीद के पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जिले में जोन व सेक्टर बढ़ाए गए हैं। 14 सेक्टर व पांच जोन में जिले को बांटकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बकरीद को लेकर थाना व चौकी स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। शहरों व कस्बों में फुट पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में मुख्य रूप से 73 ईदगाह और 147 मस्जिदों में यानी 220 स्थानों पर ईद की नमाज अदा होगी। शांति एवं सुरक्षा के लिए 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी और डेढ़ सेक्शन पीएसी बल तैनात रहेगा। संवेदनशील इलाकों पर कड़ी निगरानी रहेगी। ईदगाह व मस्जिदों के आसपास और संवेदनशील व मिश्रित इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी के लिए सर्विलांस टीम को लगाया गया है। अगर किसी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट डाली तो तत्काल उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि सड़क पर कहीं पर भी ईद की नमाज अदा नहीं की जाएगी।
ईदगाह में नमाज का समय:
शामली ईदगाह में - सुबह 6.30 बजे।
कैराना ईदगाह में - सुबह 6.15 बजे।
थानाभवन ईदगाह में - सुबह 7:15 बजे।
कांधला ईदगाह में - सुबह 7 :30 बजे।
जलालाबाद ईदगाह में - सुबह आठ बजे।
हसनपुर लुहारी में ईदगाह में - सुबह 7:30 बजे।
चौसाना ईदगाह में - सुबह 7:30 बजे।
गढ़ी हसनपुर ईदगाह में - सुबह 7:30 बजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें