फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप में आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला अजुध्या चौक बड़ा बाजार में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमला करने के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष संगल, हिमांशु शर्मा, नमन और रजनीश चौबे अजुध्या चौक बड़ा बाजार में मोमोज की दुकान पर गए थे। वहां मोहल्ला बरखंडी निवासी तौफीक, आबिद और साजिद के साथ पहले मोमोज खाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि तौफीक आदि ने अपने साथियों को बुलाकर उन पर हमला कर दिया था। हमले में हर्ष संगल आंखों में गंभीर चोट लगने के कारण गंभीर घायल हो गए थे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमले की सूचना पर बाजार के व्यापारी और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया था। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव व सीओ एके सिंह ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया था। इसके बाद पुलिस टीमों ने रातभर दबिश अभियान चलाया और सुबह तकआठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मोहल्ला ठठेरान में दबिश के दौरान पुलिस टीम को महिलाओं का विरोध भी झेलना पड़ा।
 कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले में मासूम निवासी मोहल्ला नौकुआं रोड, आशू, अरशद, जाकिर, आरिफ और प्रवेज निवासीगण मोहल्ला सरवरपीर कालोनी, मुमताज निवासी मोहल्ला ठठेरान और साजिद निवासी मोहल्ला बरखंडी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली में अलग-अलग दो मुकदमे दर्ज
बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में कोतवाली में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए है। कोतवाल के मुताबिक एक मुकदमा बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष संगल की तहरीर पर दर्ज किया गया है। इसमें उसने बताया कि वह हिमांशु, नमन और रजनीश के साथ अजुध्या चौक में मोमोज खाने गए थे। इसी समय वहां तौफीक, आबिद, साजिद निवासी बरखंडी आए और पहले मोमोज खाने को लेकर उनसे झगड़ने लगे। उनके विरोध करने पर आरोपी वहां से चले गए। कुछ देर बाद ही अपने साथ राशिद पहलवान, फैय्याज, वानर, कासिम, जब्बार, शहजाद और सलीम और करीब 50 अज्ञात लोग तमंचे, लाठी, डंडे, भाले लेकर आए और जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया। मौके पर पहुंची चीता मोबाइल ने आरोपी तौफीक को पकड़ना चाहा तो आरोपियों ने उन भी हमला कर दिया और उसे छुड़ाकर ले गए। कोतवाल ने बताया कि हर्ष की तहरीर पर दस नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 307 और 7 क्रिमनल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसी प्रकरण में दूसरा मुकदमा पीआरवी के कांस्टेबल सुधीर गिरी की तरफ से दर्ज कराया गया। इसमें कहा गया कि वह होमगार्ड रविंद्र कुमार के साथ ड्यूटी पर थे। इस दौरान जब वे अजुध्या चौक पर पहुंचे तो कुछ लड़के दो लड़कों से मारपीट कर रहे थे। उन्होंने मारपीट करने वाले एक आरोपी तौफीक को पकड़ लिया। इसी दौरान वहां आबिद के साथ 40-50 लोग पहुंचे और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न कर हमला कर दिया। हाथापाई कर पकड़े गए युवक को छुड़ाकर ले गए। कांस्टेबल की तहरीर पर आबिद, साजिद और तौफीक और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147,148,149, 323, 332, 353 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें