शामली/कांधला। थाना कांधला पुलिस ने करीब दो माह पहले कनियान-कांधला मार्ग युवक से बाइक और नगदी लूटने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि लूट में शामिल किशोर को हिरासत में लिया है।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि शनिवार रात को थाना कांधला पुलिस ने चेकिंग के दौरान सूचना पर डंगडूंगरा नहर पुल से कनियान से कांधला वाले रास्ते पर हुई लूट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। उनके कब्जे से लूटी गई बाइक और तीन चाकू बरामद हुए। गिरफ्तार दो आरोपियों के नाम सचिन राठी व अमर राठी निवासी गांव टीकरी थाना दोघट जनपद बागपत है। आरोपियों ने 29 जनवरी को राजवेद निवासी गांव कनियान से कांधला जाते समय चार बदमाशों ने 10 हजार रुपये, मोबाइल व बाइक लूटी गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान रास्तों पर दुपहिया वाहन पर अकेले जाते व्यक्ति को देख उसे हाथ का इशारा रोकने की कोशिश करते हैं। जैसे ही वाहन सवार रुकता है तो उसे चाकू व डंडा दिखाकर उससे लूटपाट करते थे।