फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 घंटे में ठंडी हुई बैगास की आग

Mon, 02 May 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
fire - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। अपर दोआब शुगर मिल शामली के बैगास में लगी आग 50  घंटे बाद ठंडी हो सकी। 
विज्ञापन


 अपर दोआब शुगर मिल का बैगास (खोई) स्टाक रहता है। वहां पर शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लग गई थी। एक एक करके बैगास के छह बड़े ढेरों में आग लगने पर आसपास के खेत और बाग तक आग फैल गई थी।

आग बुझाने के लिए शामली फायर स्टेशन की चार गाड़ियों के अलावा मुजफ्फरनगर  की दो, बागपत की दो, मेरठ की दो, हरियाणा की चार और सहारनपुर  का एक दमकल वाहन शनिवार तक आग बुझाने में लगे रहे। जेसीबी के जरिये बैगास को  फैलाकर आग बुझाने का कार्य चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में हरियाणा, सहारनपुर, मेरठ और बागपत की गाड़ियां लौटा दी गई थीं। रविवार सुबह से शामली की टीम बैगास की आग को पूरी तरह शांत करने में लगे रहे, जिसके चलते दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आग शांत हो सकी। फायर स्टेशन आफिसर सुरेशपाल ढाका बताया कि आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें