फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबू हुकुम सिंह की श्रद्धांजलि सभा आज

Wed, 14 Feb 2018 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
Tribute meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/कैराना। दिवंगत सांसद बाबू हुकुम सिंह की श्रद्धांजलि सभा बुधवार को कैराना क्षेत्र के मायापुर फार्म हाउस पर होगी। इसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, हरियाणा विधानसभा स्पीकर कंवरपाल सहित कई दिग्गज नेता पहुंचेंगे। पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी करा ली हैं। मंगलवार को डीएम और एसपी ने सभी तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


तीन फरवरी को कैराना के भाजपा सांसद बाबू हुकुम सिंह का निधन हो गया था। चार फरवरी को मायापुर फार्म हाउस परिसर में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। तब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अलावा विभिन्न राजनीतिक लोग कैराना पहुंचे थे।

बुधवार को बाबू हुकुम सिंह की रस्म तेहरवीं बुधवार को मायापुर फार्म हाउस पर ही होगी। श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी आ रहे हैं। उनके अलावा हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपालसिंह, पंचायती राज राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेंद्र सिंह, राज्य मंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार) डाक्टर धर्म सिंह सैनी और ग्राम्य विकास चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डाक्टर महेंद्र सिंह का अधिकारिक कार्यक्रम भी जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि सभा में करीब 10 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है, जिसके चलते कई दिन से पुलिस प्रशासन मायापुर फार्म हाउस पर तैयारियां पूरी कराने में लगा रहा। मंगलवार को मायापुर फार्म हाउस पर पंडाल लगाने, बेरीकेडिंग करने सहित तमाम तैयारियां पूरी करा ली गईं। वहीं, डिप्टी सीएम और अन्य मंत्रियों के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कैराना में दो हेलीपैड बनाए हैं। एक हेलीपैड कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज और दूसरा विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में बनाया गया है। दोनों हेलीपैड के आसपास पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें