फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी बबलू और वेदव्यास जेल भेजे

Fri, 05 Feb 2016 01:15 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बीडीसी मेंबर सोनू की हत्या के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपी बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर दिए गए। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


गत सोमवार को बाबरी निवासी बीडीसी मेंबर सोनू का शव ट्यूबवेल पर पड़ा मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्य अनिल टीनू, शेर सिंह राणा, वेदव्यास, बबलू और सुधीर चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार रात को ही पुलिस ने आरोपी बबलू और वेदव्यास को हिरासत में ले लिया था और पूछताछ की जा रही थी।

बुधवार तक भी दोनों आरोपियों को शामली कोतवाली थाने में रखा गया। मामला सुर्खियां बनने पर बृहस्पतिवार को बाबरी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उधर, मामले में आरोपी अनिल टीनू, शेर सिंह राणा और सुधीर चौधरी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के साथ हैं हम ः थानाभवन से भाजपा विधायक सुरेश राणा बृहस्पतिवार को बाबरी में बीडीसी सोनू के घर पहुंचे। वहां परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। विधायक सुरेश राणा ने कहा कि उनकी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मद्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें