जलालाबाद । कस्बा स्थित ग्रीन वैली पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ चौधरी चंद्र सैन ने स्काउट ध्वज फहराकर किया।
विज्ञापन
शिविर में बुधवार को प्रथम दिन विवेक कुमार बोकाड़िया जिला स्काउट आयुक्त, नीरज कुमार पाटिल संगठन आयुक्त ने छात्र/छात्राओं को स्काउट गाइड के विषय में जानकारी दी। स्काउट गाइडों ने स्काउट प्रार्थना के साथ ध्वज सेल्यूट करना, मार्च पास्ट, टोलियों का विभाजन, कलर पार्टी, नियम प्रतिज्ञा, नियम प्रतिनियम आदि कार्य सिखाए।