झिंझाना के श्री राम श्याम दुर्गा मंदिर में बाबा श्याम के कीर्तन में झूमते श्रद्धालु। संवाद
झिंझाना। कस्बे के श्रीराम-श्याम दुर्गा मंदिर में रविवार की रात बाबा श्याम का कीर्तन में श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर जमकर झूमे। भजनों में हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा..., मेरे श्याम तेरी महिमा अपार..., श्याम नाम की ज्योत जलाई, दिल में बसी है छवि तुम्हारी..., खाटू वाले श्याम... की प्रस्तुति पर सभी भावविभोर हो गए।
कार्यक्रम को अरदास कीर्तन के रूप में मनाया गया। जिसमें कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्याम प्रेमियों ने भाग लिया और बाबा के चरणों में अपनी अरदास प्रस्तुत की। आशीष मित्तल व भानु ने अपने मधुर भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। सहारनपुर से पधारे भजन गायक सौरभ सांवरिया ने अपनी प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा। कीर्तन के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर प्रमोद व ललित कुमार द्वारा बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर गौरव संगल, मनीष संगल, गोपाल सैनी, वैभव नामदेव, वंश संगल रहे।