शामली/गढ़ीपुख्ता। महावीर जयंती पर शहर व कस्बों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया।
शामली में प्रभातफेरी महावीर जिनालय से शुरू होकर जैन स्थानक तक पहुंची। इस दौरान गुरु महाराज सुदर्शन संघ, सुनिधि महाराज, सजग महाराज और समाही महाराज के सान्निध्य में पाठ का आयोजन किया। प्रभातफेरी महावीर जिनालय, मिल रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, पार्श्वनाथ जिनालय और आदिनाथ जिनालय से होते हुए पुनः महावीर जिनालय पर संपन्न हुई।
कार्यक्रम में जैन समाज के अध्यक्ष आलोक जैन, मोहित जैन, सुदेश जैन, नानक चंद जैन, अभिषेक जैन, राजेश जैन, महामंत्री अंकित जैन, कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन, डॉ. राजेश जैन, वीरेंद्र जैन, अरुण जैन, अरविंद जैन, नवीन जैन, अंजली जैन, प्रियंका जैन, डोली जैन, सीमा जैन और वंदना जैन रहे।
गढ़ीपुख्ता में सुबह काल मंदिर में भगवान महावीर की प्रतिमा का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद महावीर स्वामी चालीसा का पाठ और आरती की गई। महावीर चौक स्थित जैन कीर्ति स्तंभ पर भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। नीरज जैन, अरुण जैन, नरेश सैनी, राजेंद्र शर्मा, अंकुज चौधरी, सुदेश जैन, दीपक राय, नरेश गोयल, अनिल खटीक, नरोत्तम गर्ग, नरेंद्र गोयल, कर्मवीर सिंह, बाबा कमलनाथ और अनुज शर्मा उपस्थित रहे।
शामली में सुभाष चौक पर महावीर जयंती पर आयोजित भंडारे में प्रसाद का वितरण करते जैन समाज के लोग