फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा हरिकिशन की अस्थियां शुक्रतीर्थ में होंगी विसर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गठवाला खाप के बाबा चौधरी हरिकिशन मलिक की अस्थियां शुक्रताल में प्रवाहित की जाएंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को हरिकिशन मलिक के पुत्र राजेंद्र मलिक ने बताया कि शनिवार को बाबा की अस्थियों को लेकर शुक्रताल ले जाया जाएगा। वहां पर गंगा में अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा। रालोद कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन के नेतृत्व में लिसाढ़ में हरिकिशन मलिक के परिजनों से मिला। इसके अलावा बागपत जिले के बड़ौत के भाजपा विधायक केपी मलिक भी लिसाढ़ में पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय मे हुई शोक सभा में गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया। रालोद के जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन, प्रदेश महासचिव अनवार चौधरी, जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार, मुबारक अली, बाबूराम पंवार, सर्वेश सिंभालका मौजूद रहे। भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी ने लिसाढ़ पहुंचकर परिजनों को सांत्वना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें