फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से सतर्क रहें, लापरवाही न बरतें

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कोरोना वायरस के 10 मीटर तक हवा में रहने के कारण संक्रमण फैलने का खतरा और बढ़ गया है। सरकार ने नई गाइड लाइन जारी की है, जिसके चलते लोगों को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। चिकित्सकों का कहना है कि पहले ही संक्रमण ज्यादा बढ़ रहा है। ऐसे में अब वायरस के हवा में रहने के कारण लोगों को अब और अधिक एहतियात बरतनी होगी।
विज्ञापन

शहर के चेस्ट स्पेशलिस्ट एवं कंसलटेंट फिजिशियन डॉ. पंकज गर्ग का कहना है कि कोरोना को लेकर पहले से जो गाइड लाइन है, उसका पालन करने के साथ अब अतिरिक्त सावधानियां बरतनी होगी। नई गाइड लाइन के अनुसार कोरोना वायरल अब 10 मीटर दूर तक हवा में रह सकता है, इसलिए जरूरी है कि बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं बाहर न निकलें। जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले ओर बाजार के काम एक बार में ही निपटा लें। कोरोना से घबराएं नहीं, सावधानी बरतें और चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराएं। सावधानी ही कोरोना से बचाव है।
---
अब तक कोरोना संक्रमित के छींकने, खांसने या लार की ड्रॉपलेट यानि बूंदे दो मीटर दूरी तक जाकर सतह पर बैठ जाती थीं, लेकिन नई गाइड लाइन के अनुसार अब कोरोना वायरस 10 मीटर दूर तक हवा में रह सकता है। इस कारण संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। इससे बचाव के लिए शरीर की इम्युनिटी बनाकर रखें और शुगर नियंत्रित रखें। अब तक की गाइड लाइन के अलावा अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। - डॉ. श्रीकांत शर्मा, एसीएमओ, प्रभारी, कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ये बरतें सावधानी
- बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें।
- कामकाजी व्यक्ति ही बाहर निकले और बाजार का काम एक बार में ही निपटाएं।
- घर और बाहर के जूते-चप्पल अलग-अलग रखें।
- दो गज दूरी, डबल फेस मास्क और हाथ साफ करते रहे।
- सोशल दूरी बढ़ाएं, बाहरी व्यक्ति आए तो घर पर भी मास्क लगाएं।
- खिड़की दरवाजे खुले रखे, हवादार कमरे में रहें।
- ज्यादा लोग एक साथ न बैठे और न भीड़ में जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें