फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली जिले में होंगी 750 शादियां

Fri, 11 Nov 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
awd - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
शामली। देवोत्थान एकादशी के दिन आज से तुलसी विवाह के साथ शादी, विवाह का मुहूर्त शुरू हो जाएगा। बैंड, बाजे, पंडित, हलवाई, विवाह मंडप अब पहले ही बुक हो चुके हैं। शुक्रवार को जिले में एक ही दिन के अंदर 750 से ज्यादा शादी समारोह आयोजित होंगे।  
विज्ञापन


13 जुलाई के बाद शादी, विवाह का शुभ मुहूर्त चार माह के लिए बंद हो चुके थे। आज देवोत्थान एकादशी के दिन अपराह्न तीन बजे मंदिरों में भगवान विष्णु और तुलसी विवाह संपन्न होने के बाद विवाह मंडपों में शहनाई गूंज उठेंगी। शादी विवाह के लिए शहर के छोटे बड़े  सभी विवाह मंडप बुक हो चुके है। एक-एक विवाह मंडप में दिन-रात अलग-अलग बुंकिग है। 

बैंड बाजों, बारात के लिए बस, हलवाई, पंडितों की भी दो-दो शिफ्टों मे बुकिंग हो चुकी है। पंडित कुशलानंद शास्त्री ने बताया कि तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त अपराह्न तीन बजे से लेकर पांच बजे तक माना गया है। शादी के लिए 11 नवंबर से लेकर 16, 21, 23, 24, 25 और दिसंबर में 4, 5, 8, 9, 10, 12, 13, 16, 18 जनवरी, 1
विज्ञापन

मार्च, 4, 18 और 2 जुलाई तक शादी विवाह के मुहूर्त हैं।


कैराना रोड स्थित एक विवाह मंडप के संचालक प्रदीप गर्ग, करनाल रोड के विवाह मंडप के संचालक अभिनव निर्वाल ने बताया कि शहर के सभी विवाह मंडप हाउसफुल हैं। शुक्रवार को एक दिन में 750 से ज्यादा शादियां संपन्न होंगी। इन शादियों की धूम के बीच जाम की समस्या भी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें