फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट लगाएं, जान बचाएं

Fri, 11 Nov 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिल्वर बेल्स स्कूल में यातायात नियमों की जानकारी देते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में सिल्वर बेल्स स्कूल के सभागार में यातायात नियमों को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें स्कूूल के सभी छात्रों को यातायात नियमों के अनुरूप ही बाइक व कार चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सिल्वर बेल्स स्कूल में एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा,  सीओ सिटी निशांक शर्मा के नेतृत्व में युवा छात्र छात्राओं के लिए एक यातायात नियमों को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। एसपी डा. अजयपाल शर्मा ने छात्र छात्राओं को यातायात के नियमों एवं संकेतों को सरल रूप से समझाते हुए हमेशा हेलमेट लगाकर वाहन चलाने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग ही वह कड़ी है जो जन मानस तक यातायात के नियमों एवं अन्य जानकारियों को पहुंचा सकते हैं जो उनकी एवं स्वयं की सुरक्षा के लिए भी बहुत जरूरी है। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने भी सभी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के अनुसार ही चलने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल ने भी विचार किए।  इस दौरान प्रबंधन समिति के सदस्य  अतुल बंसल, अनिल गोयल, यातायात निरीक्षक भंवर सिंह के साथ अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें