फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएलआर के साथ अजीम का फोटो वायरल

विज्ञापन
शामली के कैराना में एसएलआर के साथ अजीम मंसूरी का वायरल हुआ फोटो। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
एसएलआर के साथ अजीम का फोटो वायरल
विज्ञापन

कैराना (शामली)। निकाह की गुहार लगाने वाले छोटे कद के अजीम मंसूरी का एसएलआर के साथ फोटो वायरल हो रहा है। इसे लेकर पुलिस अजीम मंसूरी के घर पहुंच गई और पूछताछ की।
कैराना नगर के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी अजीम मंसूरी का शनिवार को सोशल मीडिया पर एसएलआर लिए फोटो वायरल हो गया। अजीम के चाचा निसार मंसूरी ने बताया कि 2013 में बाजार में एक शोभायात्रा निकल रही थी। उसी दौरान कुछ पुलिसकर्मी व पीएसी के जवान बाजार में गश्त कर रहे थे। उनके मकान के नीचे चाय की दुकान पर पीएसी के कुछ जवान चाय पी रहे थे।
विज्ञापन

तभी पीएसी के एक जवान ने अजीम का छोटा कद देखकर प्यार में उसे अपनी रायफल पकड़ा दी थी और मोबाइल से उसका फोटो खींच लिया था। फोटो खींचने के बाद जवान ने रायफल वापस ले ली थी। फोटो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने अजीम से पूछताछ की।
विज्ञापन

मामले में कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि पूछताछ में पता लगा है कि 2013 में फोर्स के किसी जवान ने अजीम को खुश करने के लिए अपनी रायफल के साथ उसका फोटो खींच लिया था। जो अब वायरल हो रहा है। मामले में पूछताछ के लिए पुलिस अजीम के घर पहुंची और जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें