जलालाबाद। उमरपुर में गांव के बहार लगे आजाद समाज पार्टी के होर्डिंग को कुछ शरारती तत्वों द्वारा फाड़ दिया गया। ग्राम प्रधान ने उसी स्थान पर दूसरा होर्डिंग लगवा दिया। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
यह होर्डिंग आगामी 27 अक्तूबर को आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर के आगमन हेतु लगाए गए थे। होर्डिंग फाड़ने की सूचना पर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष आकाश भारती पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर गांव में मौके पर पहुंचे और अपना आक्रोश प्रकट किया।
पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। ग्राम प्रधान की सूझबूझ से मामले का निपटारा कर दिया गया जिसकी मौके पर उपस्थित ग्रामीण व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रशंसा की।
घटना स्थल पर ग्राम प्रधान श्रीओम राणा ने पहुंचकर उसी स्थान पर ही दोबारा होर्डिंग लगावा दिया जिस पर आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को शांत कर घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ करवाई का आश्वासन देकर माहौल को शांत किया।