झिंझाना। कस्बे के शेखा मैदान निवासी 20 वर्षीय आजाद शेख अविवाहित है। बड़े भाई शहजाद की शादी बुढ़ाना कस्बे में शबनम के साथ हुई है, जबकि बड़ी बहन शहजादी की शादी मेरठ में हुई है। आजाद से छोटा भाई सुहेल व शुएब और सबसे छोटी 12 साल की बहन सुमैया है। आजाद के पिता सुलेमान ने बताया कि वह बड़े बेटे शहजाद के साथ वर्तमान में हरियाणा के सोनीपत जिले के बहालगढ़ में राज मिस्त्री का कार्य कर रहे हैं। शहजाद ने बताया कि जिस समय दोपहर में उसके पास अहमदाबाद से फोन आया तो वह लोनी रिश्तेदारी में शादी में जाने की तैयारी कर रहे थे। पिता उस समय बहालगढ़ में थे, उन्हें फोन पर आजाद के पकड़े जाने की जानकारी दी तो वे शाम को घर पहुंचे।
-
जांच एजेंसियों ने झिंझाना में डाला डेरा
आजाद के अहमदाबाद में पकड़े जाने के बाद पुलिस के साथ जांच एजेंसियों ने भी डेरा डाल लिया है। जांच एजेसियां कस्बे में आजाद और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही हैं। आजाद की गिरफ्तारी को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।