फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिल्ली की मस्जिद में हुआ था आयुष का निकाह

Wed, 10 Jun 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
आरोपी चांदनी कुरैशीआरोपी चांदनी कुरैशी
विज्ञापन
शामली। शहर के दवा कारोबारी देवराज मलिक के पुत्र आयुष के धर्म परिवर्तन प्रकरण में पुलिस की जांच में सामने आया कि आयुष और चांदनी का निकाह दिल्ली की एक मस्जिद में कराया गया था। शामली, लोनी और गाजियाबाद में धार्मिक व्यक्तियों द्वारा निकाह कराने से इनकार किए जाने के बाद दिल्ली में शामली के एक मौलवी के सहयोग से निकाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि निकाह कराने में आयुष के संपर्क में शामली के अलावा मेरठ और दिल्ली के कुछ लोग थे। उनकी पहचान और वर्तमान ठिकाने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बताया गया कि आयुष इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न धार्मिक वीडियो देखता था। इसी क्रम में पाकिस्तान के इस्लामिक विद्वान डॉ. इसरार के वीडियो और उनसे जुड़े कुछ चैनलों की भी जांच की जा रही है।

धर्मांतरण में जांच एजेंसियां मेरठ निवासी एक महिला की भूमिका की भी जांच कर रही हैं। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इसमें नामजद और अन्य व्यक्तियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को आयुष नहीं चला पता
सोमवार को आयुष ने कहा था कि उसने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन किया है और उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया गया। मंगलवार को दिनभर मीडिया और अन्य लोग उससे संपर्क करने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया। हालांकि पुलिस का कहना है कि आयुष सुरक्षित है और अपने परिजनों के संपर्क में है।

12 जून को महापंचायत की चेतावनी, प्रशासन सतर्क
आयुष के धर्मांतरण को लेकर लेकर संत समाज और हिंदू संगठनों में नाराजगी है। स्वामी यशवीर महाराज ने 12 जून को शामली में महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि यदि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। महापंचायत की घोषणा के बाद पुलिस और प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान और पंजाब से भी लोग शामिल हो सकते हैं। उधर, हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आयुष के पिता देवराज मलिक ने कहा कि पूरे प्रकरण की गहन जांच होनी चाहिए और यदि कोई संगठित गिरोह सामने आता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

सोशल मीडिया पर भी छाया रहा मामला
आयुष धर्म परिवर्तन प्रकरण सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग निष्पक्ष और तथ्यों पर आधारित जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें