फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चार माह से आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण

Wed, 04 Nov 2026 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
मेरी आवाज सुनोबंद पड़ा नाला गांव का आयुष्मान आरोग्यम मंदिर
विज्ञापन
कांधला। गांव नाला में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिछले करीब चार माह से बंद पड़ा है। केंद्र पर ताला लटका होने के कारण ग्रामीणों को छोटी-बड़ी बीमारियों के उपचार के लिए पांच किलोमीटर दूर कांधला जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र पर तैनात कर्मचारी के मातृत्व अवकाश पर जाने के बाद से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से केंद्र पर वैकल्पिक कर्मचारी की व्यवस्था कर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन



बोले ग्रामीण
मनोज मुखिया का कहना है कि गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर होने के बावजूद चिकित्सक नहीं बैठते हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
तेजपाल का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

विजेंद्र कुमार ने कहा कि चिकित्सक नहीं होने से ग्रामीणों को उपचार के लिए कस्बे में जाना पड़ रहा है। जिलाधिकारी से जल्द समाधान की मांग की है।

महेंद्र सिंह ने कहा कि किसान दिवस, तहसील दिवस और सीएमओ को लिखित शिकायत देने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। लोगों को दवाई लेने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है।

केंद्र पर तैनात कर्मचारी मातृत्व अवकाश पर गई हुई हैं। अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जल्द ही तैनाती करा दी जाएगी। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रजत कुमार, चिकित्साधिकारी, कांधला सीएचसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें