शामली। यातायात माह का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह में सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को सीओ यातायात जितेंद्र कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में नवंबर माह में आयोजित यातायात माह के तहत सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर चित्रकला, क्विज, लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त कर चुके छात्र-छात्राओं को सीओ यातायात जितेंद्र कुमार ने पुरस्कृत किया।
यातायात प्रभारी भवंर सिंह ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली की छात्रा अनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर देशभक्त इंटर कालेज के शुभम और हिंदू कन्या इंटर कालेज की छात्रा शालिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लेखन प्रतियोगिता में श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली की छात्रा सुमैया ने प्रथम स्थान इसी कालेज की इकरा खातून ने द्वितीय और हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली की अंशु मलिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में हिंदू कन्या इंटर कालेज की छात्रा स्वाति मलिक ने प्रथम, श्री जैन कन्या इंटर कालेज की इंशा मिर्जा ने द्वितीय स्थान और हिंदू कन्या इंटर कालेज की प्रियंका सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
यातायात नियमों का प्रचार प्रसार हेतु छात्र श्री सत्यनारायण इंटर कालेज के छात्र देवांश को पुरस्कृत किया गया। यातायात प्रभारी ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा स्कूलों में जाकर नियमों का प्रचार-प्रसार किया गया। एनसीसी कैडेटों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का प्रचार प्रसार कर जागरूक किया गया और पंपलेट वितरित किए गए। इसके अलावा गन्ना वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने और डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा फर्स्ट एड की ट्रेनिंग दिलाई गई। इनके अलावा यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार हेतु कई कार्यक्रम किए गए।