शामली। जिले में शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कई स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना और भंडारे का आयोजन किया गया।
मोहल्ला धीमानपुरा स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा सभा द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुंदर धीमान, अमन धीमान, सचिन, मैनपाल, रविंद्र आर्य, सुभाष धीमान, महेश धीमान आदि का सहयोग रहा। मुख्य यजमान विकास धीमान, कमलकांत धीमान, मयंक धीमान, हिमांशु पांचाल, पंडित प्रफुल पांडे आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को पारितोषिक वितरण किया गया। मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी रही। कार्यक्रम में सभा के संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, प्रधान राजेंद्र स्वामी, सतीश पांचाल, त्रिलोकचंद जांगिड़, रोहित विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, वेद प्रकाश धीमान, शुभम, विमान प्रांजल आर्य, उत्सव, जोगिंद्र आदि मौजूद रहे। विश्वकर्मा नारी शक्ति सभा की प्रधान कौशल, प्रेमलता धीमान, पूनम आर्य आदि मौजूद रहे। पायल धीमान, नीलम आर्य ने भजन प्रस्तुत किए।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य संजय सैनी, मुख्य वक्ता रविंद्र कुमार और जयंती के प्रमुख आचार्य शिव कुमार धीमान ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के रचयिता है। वेद पुराणों में भगवान विश्वकर्मा को महान अभियंता बताते हुए स्तुति का बखान किया गया है। आचार्य रामकुमार ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा ने द्वारिकापुरी, लक्ष्मणपुरी, मिथिलापुरी आदि की रचना की। उन्होंने अनेक शस्त्र व अयोध्या का निर्माण विश्वकर्मा ने किया। शिव कुमार धीमान ने गीतों के माध्यम से विश्वकर्मा की स्तुति की। इस अवसर पर आचार्य सुनील कुमार, सुधीर सैनी, आशीष जैन, संदीप कुमार, रवि गौड़ आदेश धीमान, करुणकांत शर्मा, संगीत आचार्य सोमदत्त शर्मा ने भजन प्रस्तुत किए।
शामली सरस्वती शिशु मन्दिर में भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुप्पअर्पित करते शिक्षक- फोटो : SHAMLI