शामली। आईपीएल की तर्ज पर लीजेंड्स लीग क्रिकेट व अमर उजाला के तत्वाधान में टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसी-10 का आयोजन होगा। इससे युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। लीग को लेकर बुधवार को शहर के मेरठ करनाल रोड स्थित होली चाइल्ड एकेडमी पर खिलाड़ियों से संवाद हुआ, तो सभी क्रिकेट खिलाड़ियों ने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की।
लीग में शामिल होने के लिए प्रत्येक खिलाड़ी की आयु 16 वर्ष होनी चाहिए। पंजीकरण फीस 700 रुपये होगी। इसके साथ ही ट्रायल में चुने गए बेस्ट प्लेयर्स को ऑक्शन में उतारा जाएगा, जहां टीम उन पर बोली लगाएगी। बेस प्राइज 25000 रुपये होगा। लीग के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल जनवरी के दूसरे सप्ताह में होगा, जिसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इसके बाद मैचों का आयोजन होगा और इसमें दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, ब्रेट ली, क्रिस गेल खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां बताएंगे।
यह बोले क्रिकेटर
यह उन सभी खिलाड़ियों के लिए मौका है, जो टेनिस बॉल क्रिकेट में माहिर हैं। जो लोग खेलने का शौक रखते हैं, लेकिन उम्र के कारण लेदर बॉल से खेलने में हिचकते हैं। वह भी इस लीग में प्रतिभाग कर सकते हैं। -उज्ज्वल, क्रिकेटर लांक।
-एलएलसी जनपद के क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। टेनिस बॉल के क्रिकेटर के लिए बहुत कम अवसर है। गली क्रिकेट से निकलकर इस स्तर पर खेलने का यह बेहतरीन मौका है।-राघव पंवार, क्रिकेटर एलम।
वर्जन
प्रोफेशनल क्रिकेट के लिए प्लेटफॉर्म है, जैसे आईपीएल, यूपी प्रीमियर लीग, लेकिन टेनिस क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए ऐसा नहीं है। अब अमर उजाला की इस पहल से टेनिस क्रिकेट को नई उपलब्धि मिलेगी। इसमें पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से प्रशिक्षण पाने का मौका मिलेगा।
- विजय कुमार, कोच होली चाइल्ड एकेडमी शामली।
ऐसे बनें लीग का हिस्सा
शामली। एलएलसीटेन 10 की टीमों के लिए खेलना चाहते हैं तो ट्रायल के लिए दिए गए QR Code को स्कैन कर रजिस्टर कर सकते हैं। वहीं रजिस्टर करने के लिए WWW. LLCTEN10.COM का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पुवायां के गांव मुड़िया वैश्य निवासी रागिनी का फाइल फोटो। स्रोत मायके के लोग