फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सर्द हवाओं के साथ आज हल्की बूंदाबांदी के आसार

Thu, 26 Dec 2024 08:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में रात में कोहरा छाया रहा और सुबह धूप निकली। दिन में शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस बढ़कर 21 पहुंच गया। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस स्थिर रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह बूंदाबांदी के बार बुधवार को फिर से मौसम में बदलाव आया। रात में हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे मौसम ठंडा बना रहा। सुबह आसमान में बादल छाये रहे। नौ बजे धूप निकली। इसके बाद दिनभर धूप निकली, लेकिन शीतलहर चलने के कारण ठिठुरन बनी रही। ाीतलहर चलने से धूप बेअसर रही। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म व ऊनी कपड़े पहने रहे। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो दिन के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ।
अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उप्र के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व गर्जन के साथ बूंदाबांदी और तेज हवा चलने के आसार है।

उझानी के निजी अस्पताल में विवाहिता की मौत के बाद गमगीन महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें