शामली। ऑनलाइन डांस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से आश्चर्यचकित कर दिया। सिप अबेकस की ओर से कॉविड के चलते ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सिप अबेकस की डायरेक्टर डॉ मृदुला जैन ने बताया कि ऑनलाइन कक्षाओं के साथ नृत्य प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं ने खूब आनंद लिया। छात्र-छात्राओं ने पूरी तैयारी करके प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विदुषी, आराध्या, दृष्टि, समर्थ सिंह, इशान जिंदल, शिवांगी निर्वाल, अर्णव निर्वाल आदि ने शानदार नृत्य से सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल की उप प्रधानाचार्या तूलिका गोयल और सेंट फ्रांसिस स्कूल से कंचन रागा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। मौके पर राजेश चड्ढा, अंजू सैनी, वैष्णवी भारद्वाज, रुचि अरोरा, रूबी मित्तल, मोनिका, अनन्या जैन आदि रहे।