चौसाना (शामली)। चौकी बिडौली पर वाहन चेकिंग के दौरान डंपर चालक ने चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह को कुचलने का प्रयास किया।
बुधवार रात करीब आठ बजे चेकिंग के दौरान करनाल की ओर से आ रहे डंपर को पुलिस ने रोकने का इशारा किया गया। चालक ने पहले वाहन की गति धीमी की, लेकिन अचानक तेज रफ्तार में डंपर को बढ़ाकर चौकी प्रभारी पर चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे वह बाल-बाल बचे।
इसके बाद चालक बैरियर को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करता हुआ कस्बा बिडौली की ओर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, जान से मारने के प्रयास और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस वाहन व चालक की तलाश में जुटी है।