फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तेल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश, पुलिस से नोकझोंक

Thu, 10 Jul 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। तहसील कार्यालय में विद्युत विभाग के खिलाफ भगत सिंह युवा समिति की तरफ से 20 दिन से चल रहे धरने के बावजूद उचित कार्रवाई न होने पर बुधवार को पंचायत बुलाई गई। इसमें किसी अधिकारी के न पहुंचने पर तीन कार्यकर्ताओं ने आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। पुलिस की मौजूदगी में अमित नाम के एक कार्यकर्ता ने खुद पर डीजल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस व धरने पर मौजूद लोगों ने उससे तेल की कैन छीनकर उसे बचाया। इस दौरान हंगामा हुआ और पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

भगत सिंह युवा समिति की तरफ से 20 दिन से तहसील कार्यालय में विद्युत विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन चल रहा है। समिति की मांग है कि चार अप्रैल को पांच लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमें वापस लेकर कस्बे के लोगों पर विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए जुर्माने को हटाया जाए। इस प्रकरण में कई बार समझौता वार्ता हुई लेकिन समाधान नहीं होने पर बुधवार को महापंचायत की घोषणा की गई थी। पंचायत में बड़ी संख्या में कस्बे व आसपास गांव के किसान शामिल हुए।
पंचायत में मौजूद लोगों ने विद्युत अधिकारियों को बुलाने की मांग की। साथ ही तीन कार्यकर्ताओं वासु मुखिया, अमित कुमार और छोटू ने आत्मदाह करने की चेतावनी दे दी। इसकी जानकारी मिलने पर झिंझाना थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंच गए। इसी दौरान अचानक अमित कुमार ने कैन से अपने ऊपर डीजल उड़ेल लिया। पुलिस और मौजूद लोगों ने अमित से कैन छीनकर उसे बचाया। इस दौरान अफरातफरी और हंगामे की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। कार्यकर्ता विद्युत विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। थाना प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने साक्ष्य के साथ तहरीर देने की बात कहते हुए धरना समाप्त करने की अपील की, लेकिन कोई हल न निकलने पर धरना धरना जारी रखने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार, देवराज पहलवान, मंगल सिंह, प्रभात मलिक, गुरदीप सिंह, अरविंद राठी, सचिन, अनिरुद्ध, सत्यवीर, देवेंद्र सिंह, सुबोध पंवार, मनोज प्रधान, कुलदीप, विशु मलिक, मनीष कालखंडे आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सरदार मंगल सिंह ने की और संचालन नीरज पहलवान ने किया।

विद्युत कर्मियों के खिलाफ दी तहरीर
ऊन। कस्बे के मोहल्ला ब्राह्मणान निवासी अनीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार अप्रैल की सुबह साढ़े पांच बजे सीढ़ी लगाकर पांच लोग घर में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने उसके साथ अभद्रता और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वे बिजली वाले हैं और चेकिंग करने आए हैं। महिला ने विद्युतकर्मियों पर चेकिंग के नाम पर घर से जेवर लूटने का आरोप लगाया जबकि उनके घर में बिजली चोरी नहीं मिली। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें