झिंझाना सीएचसी में उपचार कराती गांव हौसंगपुर में हुई घटना में घायल महिला।
- फोटो : SHAMLI
शामली, झिंझाना। क्षेत्र के गांव हौसंगपुर में छेड़छाड़ के विरोध पर कई लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल गंभीर हो गए।
बुधवार की देर रात्रि को क्षेत्र के गांव हौसंगपुर निवासी धनपाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पड़ोसी रामगोपाल पक्ष ने ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा करके दुकान बना रखी है। जिस पर शाम के समय युवक खड़े होकर आती-जाती महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। बुधवार की शाम को जब आरोपियों का छेड़खानी को लेकर विरोध किया तो रामगोपाल, विशाल, अनुज, कुलदीप, अमन आदि ने लाठी डंडे एवं धारदार हथियारों से घर में घुसकर हमला कर दिया। जिसमें उसके भतीजे रोहित, मोहित व भाई की पत्नी नीता, जीत सिंह, कविता, बबीता, सोनू गंभीर रुप से घायल हो गए। सोनू, कविता, बबीता को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है। धनपाल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।