फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की साइड लगने पर सगाई में जा रहे लोगों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की साइड लगने पर सगाई में जा रहे लोगों पर हमला
विज्ञापन

थानाभवन। मुजफ्फरनगर के सरवट निवासी व्यक्ति ने मरगूबगढ़ के सैकड़ों लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि जब पुलिस बीच-बचाव करने लगी तो पुलिस की गाड़ियों पर भी पथराव किया गया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के सरवट निवासी मुजम्मिल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार को थानाभवन कस्बे में उसकी बहन की सगाई का कार्यक्रम था। सगाई में शामिल होने के लिए उनका परिवार तीन गाड़ियों में सवार होकर थानाभवन के लिए निकला। शाम करीब साढ़े सात बजे जैसे ही वह मरगूबगढ़ गांव पहुंचे, तो उनकी कार से एक युवक को हल्की सी साइड लग गई। इस पर वह अपनी गाड़ी रोककर युवक को देखने लगे। आरोप है कि इतने में ही गांव के सैकड़ों युवकों व लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। उनके साथ आ रही महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बीच-बचाव करने पर पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया। पीड़ित ने बताया कि इस मारपीट में उसके अलावा शाहनवाज व अन्य कई लोग घायल हो गए। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर पथराव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें