फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला करने के आरोपी दो भाईयों के घर कुर्की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र के गांव खोकसा में आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा करते एसआई अरुण कुमार मोतला। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। पुलिस पर हमला करने के मामले में करीब नौ माह से फरार चल रहे आरोपी दो भाइयों के घर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे पुजारी और मनोज निवासी खोकसा के घर पर बिड़ौली चेक पोस्ट प्रभारी ने टीम के साथ कुर्की नोटिस चस्पा किया। बताया कि 24 अगस्त को शामली कोतवाली पुलिस स्थानीय पुलिस को साथ लेकर थाना क्षेत्र के गांव खोकसा मे वांछितों को गिरफ्तार करने के गई थी। वांछित आरोपियों और परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया था, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए थे।
इस मामले में सूरजभान, पुजारी, मनोज, रामरति, शीला, पूजा, आशा सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने सूरजभान, रामरति, आशा, शीला, पूजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से पुजारी और मनोज फरार चल रहे हैं। नौ मई को कोर्ट ने पुजारी व मनोज के घर कुर्की के आदेश जारी किए थे। एसआई अरुण कुमार मोतला ने बताया पुलिस पार्टी पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे पुजारी व मनोज के घर पर कोर्ट के आदेश पर कुर्की नोटिस चस्पा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें