फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के पहले दिन ही कैश लेस रहे एटीएम

Sun, 11 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। बैंकों की तीन दिन की लगातार छुट्टी ने लोगों की समस्या बढ़ा दी। शहर के सारे एटीएम शोपीस      बन कर रह गए। लोग सुबह से ही कैश के लिए चक्कर लगाते रहे, लेकिन किसी भी एटीएम में रुपये नहीं मिले। 
विज्ञापन


पहले से कैश की किल्लत से जूझ रहे लोगों को तीन दिन की छुट्टी ने और परेशान कर दिया। शहर में सभी बैंकों के 20 से ज्यादा एटीएम शोपीस बनकर रह गए।

गांव व शहर के लोग सुबह से शहर के एटीएम पर चक्कर काटने शुरू कर दिए। लोग 10 बजे से पहले ही एटीएम के गेट पर पैसे डलने के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन वहां उनको मायूसी ही हाथ लगी। शहर में केवल एचडीएफसी के एटीएम पर ही कैश पाया गया। जिस पर लोगों की भीड़ लग गई। थोड़ी ही देर में उसमें भी कैश खत्म हो गया। जिससे काफी लोगों को वहां से भी मायूस लौटना पड़ा

क्षेत्र का एकमात्र एटीएम, वो भी बंद मिला

चौसाना। बैंक छुट्टी होने पर जरूरत भर का पैसा निकालने के लिए चौसाना का पीएनबी का एटीएम ही एकमात्र सहारा होता था। मगर वह एटीएम सफेद हाथी के समान साबित हो रहा है। पीएनबी चौसाना का एटीएम 32 दिनों में मात्र दो से तीन दिनों के लिए ही चल सका।
विज्ञापन


जहां ग्रामीणों को बैंक शाखा से लाइनों में लगने के बावजूद पैसे नहीं मिल रहे थे, वहीं शनिवार को वह एटीएम भी बंद रहा। ग्राहकों की आवाजाही एटीएम पर लगी रही, लेकिन कैश न मिलने पर मायूस होकर लौटना पड़ा। ग्राहकों का कहना था कि क्षेत्र के 35 गांवों के ग्राहकों का कहना था कि बैंक अधिकारियों को छुट्टी ध्यान में रखते हुए एटीएम में कैश भरवाना चाहिए था, लेकिन अधिकारी कतई चिंतित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें