फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां से हटाया था, वहां फिर हो गया अतिक्रमण

विज्ञापन
शामली कैराना रोड पर होता अतिक्रमण - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर ब्रेक लग गया है। पिछले सप्ताह नगरपालिका और प्रशासन ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने की शुरूआत की थी, लेकिन दो दिन चलने के बाद अभियान बीच में ही दम तोड़ गया। इसके बाद हालात फिर जस के तस बन गए। जहां से अतिक्रमण हटवाया गया था, वहां फिर से अतिक्रमण कर लिया गया।
विज्ञापन

शहर में पिछले सप्ताह बुधवार से नगरपालिका और प्रशासन ने पुलिस और पीएसी बल के साथ जोर-शोर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया था। अभियान के दौरान अधिकारियों ने जिस तरह से सख्त रुख अख्तियार किया था। उससे लगता था कि इस बार अतिक्रमण हटाओ अभियान अंजाम तक पहुंचेगा। अधिकारियों ने भी अभियान को लगातार चलाए जाने के दावे किए थे, लेकिन दो दिन अभियान चलने के बाद थम गया। अभियान पर ब्रेक लगने की वजह उस समय अधिकारियों ने शुक्रवार और शनिवार को सहारनपुर में मुख्यमंत्री की वीआईपी ड्यूटी में फोर्स जाना बताया गया था। वीआईपी ड्यूटी से फोर्स लौट आई, लेकिन अभियान शुरू नहीं हो सका। अभियान थमने के बाद स्थिति फिर जस की तस बन गई है। जहां से अतिक्रमण हटवाया गया था, वहां फिर से अतिक्रमण कर लिया गया। उधर, एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने बताया कि नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी छुट्टी पर होने के कारण शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चल रहा है। पालिका ईओ के आते ही अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर शुरू किया जाएगा।
कांवड़ यात्रा में बाधक बन सकता है अतिक्रमण
शामली। शहर में मुख्य सड़क से लेकर बाजारों में दुकानों के बाहर सामान रखकर और नालियों पर पक्के निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा है। इससे आगे सड़क किनारे पर ठेले वाले खड़े हो जाते हैं। इस स्थिति में मुख्य मार्ग संकरा होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। 17 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। अगर अतिक्रमण नहीं हटाया जाता तो कांवड़ियों को शहर से गुजरने में परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें