फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से रविवार को दुकान खोलने की अनुमति मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम से रविवार को दुकान खोलने की अनुमति मांगी
विज्ञापन

कांधला। कस्बे में क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण कराने व रविवार की बंदी को समाप्त करने की मांग को लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल डीएम जसजीत कौर से मिला।
विज्ञापन

नगर से व्यापार मंडल अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात की। ईश्वर दयाल कंसल ने जिलाधिकारी से व्यापारियों की ओर से मांग रखते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर्व रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन शासन ने साप्ताहिक बंदी घोषित कर रखी है, जिससे व्यापारी चितिंत हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से रविवार बंदी को समाप्त करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्वी यमुना नहर पटरी का पुल चौड़ीकरण की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। एक सप्ताह पूर्व मोहल्ला रायजादगान डंगडूंगरा की ओर ओवरलोड वाहन के चलते टूटे पुल का निर्माण कराने व की भी मांग उठाई। इस दौरान उनके साथ पवन सिंघल, वरुण, कुणाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें