फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहों पर उड़ती रही राख, नहीं हुई सफाई

विज्ञापन
शामली में सडक के किनारे पडी होली दहन की राख - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शहर में दुल्हैंडी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रंग और गुलाल से जमकर होली खेली गई। दुल्हैंडी पर शहर की गलियां जगह-जगह रंग और गुलाल से रंगीन नजर आईं। शहर में 50 से अधिक स्थानों पर सोमवार रात को होलिका दहन हुआ। बुधवार को अमर उजाला ने होलिका दहन स्थलों की पड़ताल की तो अधिकतर स्थानों पर होली की राख पड़ी हुई मिली। कई स्थानों पर पालिका के कर्मचारी तक नहीं पहुंचे। हवा तेज चलने के कारण होली की राख उड़ती रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बैंड मार्केट गोशाला रोड दोपहर 12.00 बजे
शहर के बैंड मार्केट गोशाला रोड पर सोमवार रात को होलिका दहन धूमधाम से विधिपूर्वक किया गया। बुधवार दोपहर को बैंड मार्केट गोशाला रोड पर होली की राख पड़ी मिली थी। उसके आसपास पर कूड़ा करकट भी पड़ा था। राकेश, अजय ने बताया कि दोपहर तक कोई पालिका कर्मचारी राख उठाने नहीं आया है।
बड़ी माता मंदिर दोपहर 12.20 बजे
गोशाला रोड पर बड़ी माता मंदिर के गेट के निकट होलिका दहन किया गया। यहां रहने वाले मोहित वर्मा, बिट्टू, सचिन आदि ने बताया कि बुधवार दोपहर तक जब कोई पालिका कर्मचारी होलिका की राख उठाने नहीं आया तो उन्होंने खुद ही राख इकट्ठा कर बोरे में भरी है। राख को ई-रिक्शा में रखकर नहर में ले जाएंगे।
विज्ञापन

मोहल्ला पंसारियान दोपहर 12.30 बजे
मोहल्ला पंसारियान में भी होलिका दहन स्थल पर राख पड़ी हुई थी। सड़क पर लोगों की आवाजाही हो रही थी, लेेकिन राख की तरफ किसी का ध्यान नहीं था। यहां रहने वाले लोगों का कहना था कि होलिका की राख ले जाने वाला कोई नहीं आया है। हवा तेज चलने के कारण राख उड़कर घरों में पहुंच रही है। आने जाने वालों लोगों को भी परेशानी हो रही है।
ढेवा बस्ती ब्लाक रोड 12.35 बजे
ढेवा बस्ती ब्लाक रोड पर होलिका राख सड़क किनारे पड़ी थी। दो-तीन बच्चे झाडू़ से राख इकट्ठा करने में लगे थे। रोहित और गौरव शर्मा ने बताया कि अभी पालिका कर्मचारी नहीं आए हैं। अगर पालिका कर्मचारी नहीं आते तो वे खुद ही राख को उठाएंगे।
माजरा रोड 12.45 बजे
माजरा रोड पर बस स्टैंड के पीछे भी होलिका की राख का ढेर लगा हुआ था। यहां भी दोपहर तक कोई पालिका कर्मचारी राख उठाने नहीं पहुंचे थे। इसके अलावा नया बाजार, सीबी गुप्ता कालोनी नाला पटरी आदि स्थानों पर भी होलिका की राख पड़ी थी।
कोट
दुल्हैंडी के दिन नगरपालिका की छुट्टी थी। बुुधवार को शहर में सफाई व्यवस्था का कार्य किया गया है। अधिकतर स्थानों से होलिका की राख उठाकर साफ-सफाई की गई है। जहां पर रह गई है, वहां से भी जल्द ही राख हटाकर साफ-सफाई कराई जाएगी। - सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें