सीएमओ कार्यालय पर धरना देती आशा कार्यकर्ता। संवाद
शामली। आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने सीएमओ डॉ. तृतीय कुमार सक्सेना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिले में करीब 800 आशा कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाकर 21 हजार रुपये देने की मांग को लेकर करीब 15 दिन से कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को जिले की आशा कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय पर पहुंची और प्रदर्शन कर धरना दिया। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इसके बाद उन्होंने सीएमओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर मंजू, गुड्डी, कविता, शिवानी, पूजा, नेहा, रेखा, कविता, ममता, सविता, पूनम, भावना, संगीता, सुमन, सुदेश और मुकेश आदि मौजूद रहे।