शामली। नगरपालिका परिषद शामली में दिव्य योग संस्थान ट्रस्ट शामली ने भारतीय योग संस्थान के 56वें स्थापना दिवस पर सामूहिक योग साधना का आयोजन किया। योग शिक्षकों ने साधकों को विभिन्न प्रकार के आसन कराएं।
रविवार सुबह पालिका में आयोजित योग साधना कार्यक्रम में साधकों ने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। योग शिक्षकों ने साधकों को ताड़ासन, वृक्षासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन, मर्कटासन आदि आसन कराए गए। संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने भारतीय योग संस्थान दिल्ली को धन्यवाद दिया। मौके पर रमेश बजाज, गिरीश गर्ग, श्रवण संगल, ऋषिपाल गोयल, मनोज शर्मा, राजेश गुलाटी, रवि अग्रवाल, दीपक रोहिल्ला, दिनेश मौजूद रहे।