फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ठंड बढ़ने पर अस्पताल में बढ़े सांस, अस्थमा के रोगी, बरतें सावधानी

Sat, 14 Dec 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सर्दी बढ़ने के साथ ही अस्पताल में सांस और अस्थमा के मरीज भी बढ़ गए हैं। ओपीडी में रोजाना इस तरह के 30-40 मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को उपचार के साथ ठंड से बचाव करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

ठंड के कारण नजला, खांसी और वायरल बुखार के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। इस तरह के करीब 300 से ज्यादा मरीज अस्पताल में आ रहे है। उधर, मौसम में बदलाव और ठंड बढ़ने से सांस और अस्थमा के मरीज भी बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक समद अली ने बताया कि जब भी मौसम बदलता है तो सांस व अस्थमा के मरीजों परेशानी होती है। इस समय सांस और अस्थमा के 30-40 मरीज आ रहे हैं। पहले इनकी संख्या 20 के आसपास रहती थी।
उन्होंने बताया कि मरीजों को खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है। सबसे महत्वपूर्ण यहीं है कि मरीजों को ठंड से बचाव करना चाहिए। जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण के नजला, खांसी और वायरल के मरीज सबसे ज्यादा है। इसके अलावा सांस व अस्थमा के मरीज भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करें बचाव
- ठंड से बचाव के लिए ऊनी व गर्म कपड़े पहने।
- सुबह व शाम को घर के अंदर ही रहे।
- ठंड के मौसम में घर से बाहर न टहले।
- घर के अंदर ही नियमित रूप से हल्का व्यायाम करें।
- अस्थमा व सांस के मरीज नियमित रूप से दवा लेते रहें।
- कोई भी समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें