फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता में आरजू अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय किसान पीजी कालेज शामली में महाविद्यालय स्तर पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बीएससी द्वितीय वर्ष की आरजू ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शनिवार को कालेज में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुुुभारंभ प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने किया। पहले दिन छात्राओं के बीच खेल शुरू हुआ। छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. प्रवीन अहमद ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की आरजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी ने द्वितीय स्थान और बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा रिया ने तृृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें