फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जम्मू में कपड़े बेच रहा था व्यापारी, पुलिस ने कांधला झगड़े में बना दिया वादी

Sat, 14 Dec 2024 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांधला में युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोपी का चालान करने के मामले में कांधला पुलिस ने बड़ा खेल कर दिया। पुलिस ने लिखापढ़ी में आरोपी युवक का पीड़िता के पिता के साथ झगड़ा होना दर्शाया है। पुलिस ने 29 अक्तूबर को जिस समय झगड़ा दर्शाया, उस समय पीड़िता का पिता जम्मू में कपड़े बेच रहा था।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद मानवाधिकार आयोग ने इसमें कांधला पुलिस की लापरवाही मानी है और बागपत एसपी को पूरे मामले की जांच सौंप दी है। प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
दरअसल, बीती 26 अक्तूबर की रात कांधला में रह रही बागपत के एक गांव की युवती के साथ पड़ोसी युवक वारिस ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट की। परिजनों ने उस समय आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव के ग्रामीण निश्चय राणा, पीड़िता ने इस मामले में मानवाधिकार आयोग को शिकायत कर आरोप लगाया कि आरोपी वारिस का गिरफ्तारी के तीन दिन बाद पुलिस ने चालान किया। कोर्ट में महिला विवेचक द्वारा जो रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, उसमें कहा गया है आरोपी वारिस युवती के पिता से मारपीट कर रहा था। 29 अक्तूबर को 3:25 बजे आरोपी का चालान दर्शाया गया।
युवती के पिता का कहना है कि उनके साथ जब झगड़ा दिखाया गया, वह जम्मू में कपड़े बेच रहा था। 16 अक्तूबर को ही जम्मू में कपड़े बेचने के लिए चला गया था। शिकायत के बाद मानवाधिकार आयोग ने मामले की जांच एसपी बागपत को सौंपी है। भेजे पत्र में माना है कि कांधला पुलिस ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। मामले में 15 जनवरी तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि आगामी कार्रवाई कराई जा सके।

इन बिंदुओं पर जांच कर रही बागपत पुलिस
: पुलिस ने जम्मू में कपड़े बेच रहे युवती के पिता को वादी बनाया जबकि 29 अक्तूबर को थाने में पीड़िता और अन्य तहरीर देने के लिए आए थे और खुद आरोपी को पुलिस को सौंपा था।
: आरोपी को दो दिन तक थाने में क्यों बैठाए रखा, उसका तुरंत ही चालान क्यों नहीं किया गया
वादी, पीड़िता, आरोपी की फोन कॉल लोकेशन कहां की है


मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाता है उसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पीड़ितों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है।
नरेंद्र प्रताप सिंह, एएसपी बागपत
आरोपी का चालान करने में किए गए खेल की जांच स्थानीय टीम से भी कराई जा रही है। किसी भी मामले को कम आंकना या पीड़ितों की सुनवाई नहीं करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

रामसेवक गोतम, एसपी शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें