आईआईटी लिसाड़ में रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन कराता अभ्यर्थी
- फोटो : SHAMLI
रोजगार मेले में ऑनलाइन शामिल हुए 200 अभ्यर्थी
शामली। सेवायोजन कार्यालय द्वारा पांच दिवसीय रोजगार मेला सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन करीब 200 अभ्यर्थियों ने इसमें ऑनलाइन भाग लिया। दो कंपनियों ने अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिए । यह मेला 10 जुलाई तक चलेगा।
जिला सेवा योजन कार्यालय द्वारा पहली बार ऑनलाइन मेले का आयोजन किया गया है। मेले के पहले दिन तकनीकी समस्या आई लेकिन इसके बावजूद भी करीब 200 अभ्यर्थी ऑनलाइन जुड़े। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार के अनुसार मेले एसकेएच मैटल कंपनी द्वारा डिप्लोमाधारी अभ्यर्थियों को आनलाइन लिंक के माध्यम से कंपनी के बारे में अवगत कराया। मार्केटिंग के क्षेत्र में स्कोरपिक इंडिया के द्वारा विभिन्न पदों हेतु टेलीकालिंग द्वारा अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आदि का कार्य किया जा रहा है। जिसमें लगभग 200 अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन रूप से प्रतिभाग किया गया। उन्होंने बताया कि दिनांक मंगलवार को ग्लोबल ग्रीन इंडिया बायो प्लाटिक प्रालि एवं एक्सजेंट एक्वा प्रालि द्वारा विभिन्न पदों के लिए सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक , 1:00 बजे 2:30 बजे तक आनलाइन लिंक देकर अभ्यर्थियों से बातचीत की जाएगी। जिसके लिए अभ्यर्थी सेवायोजन वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अथवा बाहर से प्रवासी कामगार सेवा-मित्र के रूप में आनॅलाइन पंजीकरण कराकर शामिल हो सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को अपना एक फोटो, शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की अनुक्रमांक, दिनांक, आधार कार्ड, आदि की आवश्यकता होगी। पंजीकरण के बाद चयनित स्थान राआईटीआई लिसाढ, राआईटीआई कैराना, जीआईआईटी कंप्यूटर सेंटर, निकट पीएनबी बैंक, ऊन और एम्ली कंप्यूटर इंस्टीट्यूट कनिका काम्प्लेक्स, वर्मा मार्केट शामली और बीवीएस, कौशल विकास केन्द्र, थानाभवन निकट चरथावल बस स्टैंड थानाभवन पर संपर्क कर ऑनलाइन साक्षात्कार में प्रतिभाग कर सकते हैं। मेला समाप्ति के बाद पता चलेगा कि मेले में शामिल कुल कितने युवकों ने भाग लिया और कितने साक्षात्कार में सफल हुए।