ईडी...गिरोह का सरगना लविश ।वीडियोग्रैब
- फोटो : mathura
शामली। क्यूएफएक्स और अन्य कंपनियों में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले की जांच कर रही ईडी को गिरोह के सरगना लविश और अन्य के एजेंटों के संबंध में अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। जांच में पता चला है कि लविश लोगों की गाढ़ी कमाई से दुबई में ऑनलाइन शॉपिंग साइट, प्रोपर्टी डीलिंग और अन्य व्यापार कर रहा है। जिसमें उसने अरबों रुपये लगा रखे हैं।
ईडी ने लविश से जुड़े करीब 200 से अधिक उन लोगों की जांच शुरू कर दी है, जो हाल फिलहाल में दुबई गए थे। माना जा रहा है कि दुबई में वह लविश के कार्यक्रम या फिर बिजनेस के सिलसिले में मिलने के लिए गए थे। विदेश मंत्रालय और एयरपोर्ट के अधिकारियों से इस मामले में मदद मांगी गई है।
ईडी के अधिकारियों ने बताया कि 11 फरवरी को उनकी टीमों के अलग अलग सदस्यों ने शामली के अलावा दिल्ली, हरियाणा के रोहतक, नोएड़ा आदि स्थानों में छापा मारा था। शामली में गिरोह के सदस्य डांगरौल निवासी नवाब से पूछताछ की थी, जिसे बाद में नोटिस देकर छोड़ दिया गया था। जिसके पास से 90 लाख से अधिक रुपये भी बरामद किए गए थे। संवाद