फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पैसेंजर ट्रेन का एक्सल जाम, परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
एलम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन । संवाद
विज्ञापन
शामली/कांधला/। सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन 64026 की सबसे पीछे की बोगी के पहिये का एक्सल (ब्रेक) एलम हाल्ट पर जाम हो गया। जिससे मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। कई ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा। एक ट्रेन को रद कर दिया गया। कुल पांच ट्रेन इससे प्रभावित रही।
विज्ञापन

दिल्ली से इंजीनियरों की टीम ने पहुंचकर एक्सल की मरम्मत की। मरम्मत कार्य पूरा होने पर पांच घंटे बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। यात्रियों का बुरा हाल रहा। शुक्रवार सुबह सात बजे सहारनपुर से पैसेंजर ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई। ट्रेन शामली होते हुए साढ़े नौ बजे एलम हाल्ट पर पहुंची हाल्ट से ट्रेन रवाना की गई, लेकिन ट्रेन नहीं चली। लोको पायलट के प्रयास के बाद भी ट्रेन नहीं चल सकी तो ट्रेन को वहीं रोक दिया गया।
लोको पायलट की सूचना पर दिल्ली से इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जांच करने पर ट्रेन की सबसे पीछे की बोगी का एक एक्सल जाम मिला। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन को पांच घंटे बाद दोपहर 2.40 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इसके बाद शामली-बड़ौत के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी यात्री दिनेश, खेकड़ा निवासी सुंदर, लोनी निवासी रहबर ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे से ट्रेन खराब है। वे भूखे प्यासे हैं।
रोडवेज की दो बसों से भेजे गए ट्रेन के यात्री : एलम हाल्ट पर ट्रेन का एक्सल जाम होने पर यात्री परेशान रहे। दोपहर में रोडवेज की दो बसों को एलम हाल्ट पर भेजा गया। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन यात्रियों को रोडवेज बसों से दिल्ली की तरफ रवाना किया गया, हालांकि उससे पहले ज्यादातर यात्री बसों व अन्य साधनों से खुद ही चले गए थे। ्

एलम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन । संवाद

एलम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन । संवाद

एलम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन । संवाद

एलम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन । संवाद

एलम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन । संवाद

एलम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन । संवाद

एलम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन । संवाद

एलम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन । संवाद

एलम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें