फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र जमा करने के साथ देने होंगे 100 रुपये

Mon, 30 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। थाने के मालखाने और निजी हथियार स्टोर पर हथियार जमा कराने के एवज में सौ रुपये भी अदा करने होंगे। शासन ने निर्णय लेते हुए     सूबे के सभी मजिस्ट्रेटों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित     कराने के निर्देश दिए हैं। शामली पुलिस ने इस पर अमल करना    शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


चुनाव आते ही पुलिस जिले के सभी शस्त्र धारकों के असलाह थाने में जमा कराती है, लेकिन बावजूद इसके यह संभावना प्रबल हो जाती है कि कोई भी घटना कारित कर शस्त्र बैक डेट में मालखाने या फिर असलाह की दुकानों में जमा कर दिए जाते हैं। इस आशंका को दूर करने के लिए ही शासन द्वारा इस बार आदेेश जारी किया गया है।

इसके तहत शामली में अब हथियार जमा करने वालों को सौ रुपये का चालान भी जमा कराना होगा, ताकि बैक डेट की संभावना को खत्म किया जा सके। शासन ने सूबे के सभी जिला मजिस्ट्रेटों को आदेश दिए कि यदि कोई थानेदार या फिर दुकान संचालक बिना चालन लिए हथियार जमा कराता है तो उससे रुपये वसूल कर राजकोष में जमा कराएं जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें