संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज व सेंट आरसी स्कूल में सशस्त्र सेना झंडा दिवस धूमधाम से मनाया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को सेनिकों के बलिदान की जानकारी दी गई।
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि सशस्त्र झंडा दिवस मनाने का उदेश्य युद्ध के दौरान हुई क्षति, शहीद सैनिकों के परिवार और पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार की सहायता के लिए धन एकत्र करना है। डॉ. रवि खन्ना ने छात्रों को कहा कि वह सेना के पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के परिजनों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहें l कार्यक्रम में रजनीश कुमार, पारुल रानी, नवाब सिंह, ऋचा भारद्वाज, दिनेश कुमार, पंकज, गोपाल, पारुल चौधरी, रीतू, नीति, लोकेश शर्मा आदि शामिल रहे l वहीं सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में मैनेजर मीनू संगल ने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान के बारे में बताया। देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए सैनिकों को अपने देशभक्ति गीत, कविताओं, भाषण के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय की प्रधानाचार्या उज्मा जैदी ने विद्यार्थियों को बताया कि संपूर्ण राष्ट्र में सशस्त्र झंडा दिवस 7 दिसंबर को मनाया जाता है।