फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदारद मिली आरबीएसके टीम

Sat, 24 Sep 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
health - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य स्वास्थ्य कार्यक्रम जिले में कैसा चल रहा है, इसकी पोल नोडल के निरीक्षण में खुल गई। डिप्टी सीएमओ के थानाभवन सीएचसी के निरीक्षण में आरबीएसके की दोनों टीमें नदारद मिलीं। दोनों टीमों के सभी सदस्यों की अनुपस्थिति लगाकर नोडल से स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


शनिवार को आरबीएसके के नोडल और डिप्टी सीएमओ डा. सुशील कुमार बाइक से निरीक्षण करने के लिए थानाभवन सीएचसी पर आठ बजे पहुंच गए। उनको वहां पर निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की दोनों टीमें स्कूल व आंगनबाड़ी अस्पताल से नदारद मिलीं। डिप्टी सीएमओ ने दोनों टीमों के अस्पताल पर आने का इंतजार किया, लेकिन नौ बजे तक भी टीमों का कोई भी सदस्य अस्पताल नहीं पहुंचा। जिस पर प्रभारी द्वारा सभी की अनुपस्थिति दर्ज कर दी गई है। दोनों ही टीमों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

कुड़ाना टीम के डाक्टर मिले थे अनुपस्थित
बताया जाता है कि शुक्रवार को डीएम शामली सुुजीत कुमार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जिसके चलते कुडाना पीएचसी से आरबीएसके टीम को वहां भेजा जाना था, लेकिन बिना बताए यहां की आरबीएसके की टीम के तीन डाक्टर डा. अमित, डा. रेनू, रुपेंद्र कुमार तथा सहित चार सदस्य लापता मिले थे। जिस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की थी। इस           पर शुक्रवार को ही पीएचसी प्रभारी डा. प्रिंस ने सभी को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें